मुबारकपुर में सीओ को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद
अमिलो। अमेरिका-इस्रराइल हमले में ईरान के मुखिया आयतुल्ला खामनेई के मारे जाने के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को मुबारकपुर नगर के मोहल्ला शाह मोहम्मदपुर में शिया समुदाय के लोगों ने हमले का विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अमेरिका-इस्रराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान सीओ सदर आस्था जायसवाल को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। मुबारकपुर मोहल्ला शाह मोहम्मदपुर शिया समुदाय ने खामनेई की मौत पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए अमेरिका और इस्रराइल के हमले की निंदा की। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सदर आस्था जायसवाल और थाना प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पांडेय ने विरोध-प्रदर्शन समाप्त करवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से कार्रवाई करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सदर आस्था जायसवाल को सौंपा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में हसन अख्तर, खुर्शीद बाकर, हसन अब्बास, जफर अब्बास, मोहम्मद हैदर आदि शामिल थे।