फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में गन्ना रकबा सर्वे के लिए 22 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल क्षेत्र में गन्ना के रकबे के सर्वे के लिए 22 टीम गठित कर दी गई। सर्वे टीम में विभागीय कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इन सभी को आगामी 10 जून तक सर्वे रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वे टीम किसानों के खेतों की स्थिति को देखने व उसकी सीमा माप कर गन्ना विभाग को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

जिलेभर में प्रत्येक वर्ष गन्ना किसानों के खेतों का सर्वे कराया जाता है। इस बार भी जिलेभर में गत 26 अप्रैल से 10 जून तक सर्वे कार्य प्रस्तावित है। इनमें सठियांव चीनी मिल में आने वाले 2642 गांव के रकबे का सर्वे करने के लिए 22 टीमें बनाई गई है। जिसमें एक गन्ना विभागीय कर्मी और एक मिल के कर्मी संबंधित मिल क्षेत्र में जाएंगे व किसानों के गन्ने की बुआई वाले खेतों की स्थिति को देखते हुए उसका लेखा जोखा लेंगे। टीम के सदस्य किसानों से उनकी खसरा खतौनी प्राप्त करेंगे। जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की संभावना ना हो। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि सर्वे टीम गत 26 अप्रैल से गांव-गांव जाकर सर्वे करने शुरू कर दिए थे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 17664 गन्ना किसान हैं। बताया कि कुल 2642 गांव हैं जिसमें 344 गांवों में कुल 2311 किसानों का सर्वे पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक किए गए सर्वे में 945 हेक्टेयर गन्ने की खेत का व 370 हेक्टेयर पौधा और 575 हेक्टेयर पेड़ी का सर्वे हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें