फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के 88 जर्जर भवन नहीं हुए ध्वस्त तो बीईओ की तय होगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में हादसे की आहट देते जर्जर भवनों को 15 दिन के अंदर ही गिरा दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस भेजकर निर्देश जारी किए हैं। साथ कहा है कि यदि 15 दिन के अंदर विद्यालयों के जर्जर भवन नहीं गिरे तो संबंधित बीईओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी। जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।
विज्ञापन

जिले में 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय 1737, कंपोजिट विद्यालय 481 और उच्च प्राथमिक विद्यालय 484 हैं। उक्त विद्यालयों में 434 विद्यालयों के भवन जर्जर थे। इनके स्थान पर परिसर में ही विद्यालय का भवन दूसरा बन गया लेकिन जर्जर विद्यालयों के भवनों को नहीं गिराया गया। गाजियाबाद में जर्जर भवन के छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ तो शासन ने प्रदेश के समस्त जर्जर भवनों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उक्त जर्जर भवनों का मूल्यांकन कराते हुए 346 का ध्वस्तीकरण कराया गया। वहीं 88 जर्जर भवन आज भी विद्यालय परिसर में मौजूद हैं। अगले माह से मानसून भी आ रहा है। ऐसे में जर्जर भवन के गिरने का खतरा बना हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह को नोटिस जारी कर उक्त विद्यालयों के भवनों को ध्वस्त कराने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के अंदर जर्जर भवनों को ध्वस्त नहीं कराया गया तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें