फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से करऊत गांव में 22 बीघा गेहूं की फसल राख, एक घंटे में 16 किमी दूरी तय नहीं कर सकी फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के करऊत गांव में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 22 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन सूचना मिलने के एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि घटना स्थल से महज 16 किमी की दूरी पर सदर क्षेत्र में फायर स्टेशन है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आग से मंगलदेव सिंह की साढ़े पांच बीघा, अजीत सिंह की पांच बीघा, राम नगीना सिंह और शंकर सिंह की ढाई-ढाई बीघा, सुभाष सिंह की ढाई बीघा, रामबचन यादव की तीन बीघा, दिनेश सिंह की दस बिस्वा, प्रकाश सिंह की आठ बिस्वा और वीरेंद्र सिंह की छह बिस्वा फसल जलकर नष्ट हो गई। कुल मिलाकर 22 बीघा गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की और किसी तरह उसे फैलने से रोका। मौके पर पुलिस प्रशासन तो पहुंच गया, लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। प्रभावित किसानों का कहना है कि समय पर मदद मिलती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे और उचित सहायता की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल रवाना कर दी जाती है। शहर की सड़कों पर जाम व ग्रामीण सड़कों की स्थिति पर निर्भर करता है कि वहां कितने समय मेंं पहुंच सकेंगे। हमारा पूरा प्रयास रहता है कि घटनास्थल पर कम से कम समय में पहुंचा जाए।- वीके शर्मा, सीएफओ आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें