फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेट्रोल पंप के नाम पर 29.42 लाख हड़पने का आरोप, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव निवासी हरिगोविंद तिवारी ने डीआईजी को एक शिकायती पत्र सौंपकर धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया है। शिकायत में हरिगोविंद ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव की चंद्रकला, उनके पति जहेंद्र और उनके पुत्रों अविनाश व आकाश पर 29.42 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हरिगोविंद के अनुसार, अगस्त 2022 में चंद्रकला और उनके परिवार ने उनसे संपर्क कर बनकट स्थिति अपने पेट्रोल पंप को चलाने का प्रस्ताव रखा। आरोपियों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर एसबीआई, कप्तानगंज शाखा से 24 लाख रुपये का लोन है, जिसे चुकाने के लिए हरिगोविंद से मदद मांगी गई। बदले में पंप उनके हवाले करने और बाद में धीरे-धीरे पैसा लौटाने का वादा किया गया। हरिगोविंद ने चंद्रकला को 24 लाख रुपये देने के बाद नोटरी शपथ पत्र के जरिये 25 अगस्त 2022 से 30 सितंबर 2023 तक पेट्रोल पंप चलाने का एग्रीमेंट हुआ। आरोप है कि इसके बाद भी चंद्रकला और उनके परिवार ने पैसे की मांग जारी रखी। हरिगोविंद ने बताया कि बाद में चंद्रकला ने साजिश रचकर पेट्रोल पंप को किसी और को सौंप दिया। विरोध करने पर हरिगोविंद को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। हरिगोविंद ने डीआईजी से गुहार लगाई। इस संबंध में कप्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि चंद्रकला, जहेद्र, अविनाश, आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें