फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतालपुर में भूमि अधिग्रहण के लिए आवास विकास ने मांगी फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के करतालपुर में भूमि अधिग्रहण को लेकर एक फिर से आवास विकास सक्रिय हो गया है। उप आवास आयुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर फोर्स के साथ इसकी पैमाइश कराकर घेराबंदी कराने की मांग की है।
आवास विकास द्वारा नई कालोनी बसाने के लिए वर्ष 1983 में नगर के करतालपुर में लगभग 48 एकड़ जमीन को अधिग्रहण करने का निर्णय लिया। लेकिन तब आवास विकास ने जमीन का अधिग्रहण नहीं किया। कई वर्ष बाद जब उसने जमीन का अधिग्रहण करना शुरू किया तो किसानों ने जमीन का बढ़े सर्किट रेट से मुआवजा मांगा। जबकि आवास विकास उन्हें पुराने रेट पर ही मुआवजा देने की बात कह रहा है। इस पर जो बड़े काश्तकार थे उन्होंने जमीन देने से इंकार करते हुए होईकोर्ट में मुकदमा दाखिल कर दिया। इसी बीच लगभग 60 काश्तकारों ने अपनी जमीन को आवास विकास से मुआवजा ले लिया।
विज्ञापन


किसानों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
आजमगढ़। किसान धर्मेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राना अजय प्रताप सिंह और वृजनाथ सिंह का कहना है कि आवास विकास ने हमारी जमीन का अधिग्रहण 1983 में ही किया लेकिन उसका न तो मुआवजा दिया और ना ही बैनामा कराया। अब उनके द्वारा हमें पुराने रेट पर मुआवजा दिया जा रहा है जो हमें मंजूर नहीं है। अगर विभाग ने इस पर कब्जा करने का प्रयास किया तो हम किसान हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे। किसान पंकज सिंह ने कहा कि अगर जबरदस्ती इस पर कब्जा किया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


वर्जन
करतालपुर में जमीन का अधिग्रहण पहले ही हो चुका है। अगर हाईकोर्ट इन्हें नए सर्किल रेट से मुआवजा देने का आदेश देती है तो दिया जाएगा। इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण होना है। - महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, आवास विकास







उप आवास आयुक्त ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें