फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर जमा है गंदा पानी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया विकासखंड के आराजी देवारा करखिया महड़ौर की राजभर बस्ती के ग्रामीणों ने रविवार को रौनापार-करखिया-हैदराबाद संपर्क मार्ग पर प्रदर्शन कर जाम भी किया। ग्रामीणों का कहना था कि सफाईकर्मी कभी बस्ती में नहीं आते हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क के किनारे बजबजा रहा है। सड़क पर जलभराव से दुर्गंध आ रही है। गांव में बीमारी का खतरा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व आराजी देवारा करखिया राजभर बस्ती के दोनों तरफ सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराया गया था। उसकी साफ-सफाई न होने से नाली जाम हो गई है। दोनों तरफ से नालियों को पाट देने से पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्यामविजय पटेल ने जाम को समाप्त करवाया। कहा कि इसकी शिकायत हम एस़डीएम और जिलाधिकारी से करेंगे। बस्ती में फैले गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था कराएंगे। प्रदर्शनकारियों में फूलवती, सुनीता, फुलवारी, रामदेव, नाजिया, सीतारामी, रमावती, लीला, चंपा, प्रभावती, संतराजी, खिलाड़ी, रामवृक्ष, कांग्रेसी, पिंटू, प्रभुनाथ, पिंटू, प्रेमनाथ, वीरेन्द्र आदि उपस्थित रहे। जाम से रौनापार-हैदराबाद-खरखिया संपर्क मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। बस्ती 500 मीटर तक नाली निर्माण कराया गया है। 700 की आबादी है। चार सफाईकर्मी, राजनाथ, अशोक और दो अन्य तैनात हैं। एडीओ पंचायत हरैया दिलराम यादव ने कहा कि चार सफाईकर्मी गांव में तैनात हैं। अगर सफाई नहीं हुई है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें