फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरित होंगी फूलपुर और निजामाबाद के मुकदमों की फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण वादकारियों को होने वाले नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी ने फूलपुर और निजामाबाद तहसील के एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट की फाइलों को दूसरी तहसीलों में स्थानांरित करने का निर्देश दिया है। फूलपुर के मुकदमों की फाइल मार्टीनगंज तहसील और निजामाबाद तहसील की फाइलें सदर तहसील में स्थानांतरित करने को कहा है।
विज्ञापन

15 दिन से ज्यादा समय से फूलपुर तहसील में कोर्ट प्रभावित है। अभद्रता के मामले को लेकर यहां तहसील प्रशासन और अधिवक्ता आमने सामने हैं। कोर्ट न चलने का सीधा नुकसान जहां वादकारियों को उठाना पड़ रहा है। वहीं, पांच साल से पुराने राजस्व वादों को निरस्तारण न होने से इसकी फटकार जिलाधिकारी को लग रही है। यहां अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन के बीच विवाद सुलझाने की तमाम कोशिशें परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। अधिवक्ता एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं, निजामाबाद में भी किसी न किसी बात को लेकर पिछले कई माह से कोर्ट प्रभावित है। दोनों स्थानों पर वादकारियों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी सीबी सिंह ने यहां के मुकदमों की फाइलें नजदीकी तहसील में भेजने के निर्देश जारी किए हैं। इस क्रम में फूलपुर तहसीलों की फाइलें मार्टीनगंज और निजामाबाद तहसील की फाइलें सदर तहसील में भेजने को कहा गया है।

जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया
फूलपर। एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लगातार 17वें दिन भी तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्तओं ने अध्यक्ष लालचन्द यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसडीएम के स्थानांतरण तक विरोध जारी रखने का एलान किया। रामनारायण यादव, टीएन पांडेय, प्रदीप कुमार, इंदुशेखर पाठक, हृदयशंकर मिश्रा, प्रवीर कुमार, सन्दीप, दिनेश तिवारी, ईश्वर देव मौर्य, विमलेश कुमार, जिलेदार सिंह, नितिन सिंह आदि थे।
विज्ञापन


लालगंज में भी रही हड़ताल
लालगंज। तहसील परिसर में दोनों बार एसोसिएशन के सदस्यों ने फूलपुर तहसील में अधिवक्ताओं की ओर से चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने लालगंज में मुंसिफ न्यायालय का निर्माण कराने में हो रही देरी पर आक्रोश व्यक्त किया। समरबहादुर छिसंह, विंध्यवासिनी राय, धर्मेश पाठक , नागेंद्र सिंह हामिद अली कृष्णकुमार मोदनवाल, सतोष कुमार राय, जितेंद्र नसिंह, लाल बहादुर यादव, राम सेवक यादव, देवेन्द्रनाथ पान्डे , देवजी आनंद, लल्ले मिश्रा, शीतला राय, सुधीर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें