गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन
आजमगढ़। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संयोजक हरिबंश मिश्रा ने शनिवार को अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में शिव मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में अराजकतत्वों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने दिए गए ज्ञापन में बताया कि इसी थाना क्षेत्र के तरकुलहां गांव में हनुमान मंदिर है, जहां पर कुछ अन्य वर्ग के लोग उस भूमि पर पहले से ही अवैध कब्जा करना और मंदिर के पुजारी को धमकी देते रहे लेकिन पुलिस प्रशासन ने कुछ नहीं किया। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई होती तो ऐसी घटना नहीं घटित होती। उन्होंने अराजकतत्वों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के महामंत्री हलधर दुबे, भाजपा किसान नेता अरविंद राय, राधे मोहन दास, राम सकल चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
उकेरी रंगोली, हाथों पर सजी मेंहदी
आजमगढ़। मिशन महोत्सव के तहत शनिवार को क्रिश्चियन हॉस्पिटल सेवा स्थान हरबंशपुर में रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके तिवारी ने किया।
रंगोली में पैरामेडिकल की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की रंगोली प्रथम रही। दूसरी रंगोली एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा मां दुर्गा की रंगोली बनाकर नारी शक्ति के प्रति संदेश दिया गया। इसे निर्णायक मंडल द्वारा द्वितीय स्थान दिया गया। इसी प्रकार मेंहदी प्रतियोगिता में 34 छात्राओं की जोड़ी ने भाग लिया। जिसमें प्रथम पैरामेडिकल और जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राएं रही। जीएनएम प्रथम वर्ष और जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रही। निर्णाय मंडल ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके तिवारी ने कहा कि मेहदी और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से एक अच्छा संदेश दिया गया है। संस्था के निदेशक डा.अशोक सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। इस मौके पर निर्णायक मंडल में समाजसेवी हीना देसाई, बीना सिंह, डा. रोली श्रीवास्तव, डा. अनुग्रह नारायन सिंह, डा. रामजी सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।