फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मनेगा पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसको लेकर पार्टी की ओर से शनिवार को 17 मंडलों में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हरैया मंडल में बैठक को संबोधित करते गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि सभी बूथों पर पार्र्टी उनके कार्यों, विचारों और केन्द्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि राय ने की। विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र सिंह रहे। तरवां और पल्हना मंडल की बैठकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि अटल जी के सपने को मोदी और योगी सरकार बखूबी पूरा कर रही। कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से बेहतर दिन नहीं हो सकता है। हाफिजपुर और मुबारकपुर मंडल में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने सुशासन दिवस की तैयारियों को जायजा लिया। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार माहुल नगर पंचायत के काली चौरा मंदिर पर हुई बैठक में जन्मदिन की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर रामनयन सिंह, ध्रुव सिंह, कमलेन्द्र मिश्र, जयप्रकाश सिंह, रामा साव, विनोद उपाध्याय, प्रमोद पाठक, धु्रव चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें