फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारी प्रथा से मुक्त हो सरायमीर उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। क्षेत्र में 18 घंटा बिजली आपूर्ति, जेई के तबादले और बिजली विभाग से ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की मांग लेकर बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर नागरिकों का सैलाब उमड़ आया। बाजार बंद रख कस्बेवासियों ने नागरिक संघर्ष समिति के नेतृत्व में पुलिस बूथ के पास विरोध में जनसभा की। भाजपा सांसद के समझाने पर तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम निजामाबाद को सौंपा। एक सप्ताह में समाधान न होने पर आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

समिति क्षेत्र में बिजली अव्यवस्था के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। तय कार्यक्रम के अनुसार कस्बेवासी बाजार बंद कर सुबह 11 बजे सड़क पर उतर आए। पुलिस बूथ के पास मार्ग पर भीड़ उमड़ने से जाम लगना शुरू हो गया। दूकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर जनसभा में हिस्सेदारी की। सूचना मिलते ही सरायमीर थानाध्यक्ष रामनरेश यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जनसभा में उपस्थित लोग रोड जाम करना चाह रहे थे, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ वीडियोग्राफी कराई जा रही थी। क्योंकि परमिशन केवल जनसभा की मिली थी। वीडियोग्राफी के चलते किसी ने रोड जाम करने की हिम्मत नहीं की।
जनसभा में सदस्यों ने मांग की कि सरायमीर क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से की जाए। वर्तमान अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। सरायमीर उप केंद्र को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कराकर विभाग के अधीन किया जाए। आयोजक ओबैदुर्रहमान ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी समिति की ओर से आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य मार्ग से फूलपुर जा रही क्षेत्रीय सांसद नीलम सोनकर ने रुक कर लोगों को समझाया। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों की भावनाओं को समझ रही हूं। जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान हो जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुकृत रंजन चौधरी ने उपरोक्त तीन सूत्री मांग-पत्र एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे। एसडीएम ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद जनसभा समाप्त हुई और लोगों ने अपने प्रतिष्ठान खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें