आजमगढ़ । विश्व युवा कौशल दिसव के अवसर पर शनिवार को प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि कौशल विकास के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्रा को अपने हुनर के विकास पर गर्व करना चाहिए। प्रधानाचार्य राजकुमार ने वर्तमान परिवेश में प्रशिक्षणार्थियों के स्किल डेवलेपमेंट और प्रशिक्षण गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो। उन्होंने अपरेंटिस योजना के बारे में भी बताया। इस दौरान एलएंडटी अहमदाबाद की ओर से 98 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्तिपत्र और स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया। अंत में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर सुरेश यादव, कार्यदेशक रविंद्र नाथ यादव, अजय यादव, शिव कुमार राम, अश्वनी कुमार पांडेय, फतेह बहादुर वर्मा, मनीष कुमार मल्ल, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।