आजमगढ़। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी ने कई थानाध्यक्षों को कार्य क्षेत्र में उलटफेर कर दिया। जबकि अपराध पर नियंत्रण न कर पाने वालों को उस विभाग में भेज दिया, जहां काम का बोझ कम रहता है।
एसपी अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन परिसर में तैनात निरीक्षक सुरेंद्र यादव को निजामाबाद थाने का प्रभारी बनाया है। निजामाबाद के प्रभारी रामायण सिंह को फूलपुर कोतवाल बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर संजय सिंह को हटाकर अहरौला थाने का चार्ज दिया गया। अहरौला एसओ रहे उपनिरीक्षक चंद्र भास्कर द्विवेदी को मेंहनगर थाने का प्रभारी बनाया गया। जीयनपुर कोतवाल रहे संजय वर्मा को गंभीरपुर थाने का चार्ज सौंपा। क्राइम ब्रांच में तैनात रविंद्र बहादुर सिंह को जीयनपुर कोतवाल बनाया गया है। कोतवाल देवगांव मुनीष चौहान को मेहनाजपुर थाने का प्रभारी बनाया गया। मेहनाजपुर पर तैनात रहे निरीक्षक श्रीधर पांडेय को क्राइम ब्रांच में तैनात कर दिया गया। उपनिरीक्षक कुमुद शेखर सिंह को जहानागंज से देवगांव कोतवाली का प्रभार सौंपा गया। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर ज्ञानेश्वर मिश्रा को हटाकर अतरौलिया थाने के उपनिरीक्षक रामनरेश यादव को सरायमीर भेजा गया। कप्तानगंज थाना प्रभारी रहे निरीक्षक आरके सिंह को क्राइम ब्रांच और इनके स्थान पर निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा को भेजा गया है। उपनिरीक्षक रूपेश सिंह को कंधरापुर थाने से हटाकर जहानागंज थाने का प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी मुबारकपुर निरीक्षक संतलाल को हटाकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भेजा गया। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अनूप शुक्ला को मुबारकपुर थाने का प्रभारी बनाया गया। एसओ रौनापार निहाल नंदन कुमार को हटाकर जनशिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया। मुबारकपुर थाने पर तैनात दरोगा नदीम अहमद फरीदी को रौनापार थानाध्यक्ष बनाया गया। दरोगा विवेक यादव को कप्तानगंज थाने से हटाकर महराजगंज एसओ बनाया गया है। उपनिरीक्षक राकेश सिंह को अहरौला से हटाकर थानाध्यक्ष पवई बनाया गया। पवई थानाध्यक्ष रहे सुरेश चंद्र को एसओ बरदह बनाया। जहानागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक परमानंद मिश्रा को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।