आजमगढ़। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को तीन लोगों को बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराने पर नोटिस जारी किया है। इसमें एक बैठौली और दो कोल बाज बहादुर के निर्माण शामिल हैं। एडीए सचिव ने इन्हें तत्काल निर्माण रोकने का निर्देश दिया है।
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की बात करें तो एडीए के खाते में सिर्फ कृष्णा कालेज के खिलाफ की गई कार्रवाई शामिल है। एडीए ने अगर कभी कार्रवाई करने का मूड भी बनाया तो राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव पड़ा, जिसका परिणाम है कि आज भी नगर क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भी एडीए सचिव बाबू सिंह द्वारा तीन लोगों को बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मकान का निर्माण कराने पर नोटिस जारी की गई। इसमें श्री कृष्णा कोल बाज बहादुर, मंजू चौरसिया कोल बाज बहादुर और अरविंद मिश्रा बैठौली शामिल है। इन्हें नोटिस जारी कर एडीए सचिव ने तत्काल निर्माण रोकने का निर्देश दिया है।