फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सदस्यीय जांच टीम 21 को करेगी शिकायत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील के भादों गांव निवासी शेख साहिल आजमी ने 24 अक्टूबर को मुख्य विकास अधिकारी को शपथ पत्र देकर गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की गई थी। जिस पर सीडीओ ने चार सदस्यीय टीम का गठन कर जांच का निर्देश दिया। अब यह टीम 21 दिसंबर को भादों गांव में साहिल आजमी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करेगी।
विज्ञापन

साहिल ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए शपथ पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में मनमाने तरीके से कार्य कराकर ग्राम प्रधान द्वारा पैसे का गबन किया गया है। जिसे लेकर उनके पिता ने 24 जनवरी को उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जांच करने की मांग की। जिस पर उपायुक्त उद्योग, सहायक अभियंता डीआरडीए, की जांच टीम ने जांच की। ग्राम प्रधान के प्रभाव में उक्त टीम द्वारा नाममात्र के अनियमितता की रिपोर्ट दी गई। जबकि गांव में 11 अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री और इंदिरा आवास दिए जाने की शिकायत की गई।
ग्राम प्रधान द्वारा इंटरलाकिंग, खड़ंजा, नाली निर्माण, श्मशान घाट निर्माण, जॉब कार्ड, सोलरलाईट, प्रधानमंत्री और इंदिरा आवास के साथ शौचालय निर्माण में व्यापक अनियमितता की गई है। शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपनिदेशक कृषि, तहसीलदार मार्टीनगंज, अपर सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक अभियंता आरईएस की टीम बनाकर जांच करने का निर्देेश दिए हैं। उनके इस निर्देश पर जांच टीम 21 दिसंबर को जांच के लिए गांव में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें