फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन से बंद है रौनापार क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया विकासखंड के साधन सहकारी समिति रौनापार को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। 20 दिनों से क्रय केंद्र पर ताला लटका हुआ है। किसान समिति का चक्कर काट रहे हैं। गेहूं घरों में पड़ा हुआ है। 185 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें अब तक 20 लोगों की गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति रौनापार क्रय केंद्र प्रभारी सचिव वीरेंद्र यादव ने बताया कि गोदाम भर चुका है। गेहूं लेने के लिए बोरे नहीं हैं। बोरे के अभाव में गेहूं खरीद नहीं रही है। बोरा न होने की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह पहले ही दे दी गई है। अभी तक बोरे नहीं मिले हैं। खरीद नहीं हो रही है। भदौरा गांव के देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक महीने से दौड़ रहे हैं। केंद्र पर गेहूं क्रय नहीं किया गया। हाजीपुर के कमला सिंह ने बताया 15 दिन से हम जब भी आते हैं गोदाम में ताला लटका होता है। संजय कुमार गुप्ता, राजेश, द्रौपदी देवी, अनिल सिंह का कहना है कि हम लोग परेशान हो रहे हैं। गोदाम पर आ रहे हैं तो बोरा नहीं मिल रहा है। अनाज रखने की जगह नहीं है, ये कहकर सचिव वापस कर देते हैं। किसानों का गेहूं घरों में खुले में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें