फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवा से जुड़े कर्मचारी गए हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के उप डाकघर सगड़ी, बेरमा, मालटारी, लाटघाट, बाजार गोसाई, बरडीहा, जोकहरा, रौनापार आदि उप डाकघरों के ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र की डाक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा ग्रामीण डाक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों क ो लागू करने के लिए पूर्व में दिए गए आश्वासन के बाद भी लागू न किए जाने पर कर्मचारियों ने उप डाकघर सगड़ी पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांग की कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू की जाए। बार-बार वादा करने के बाद हमारे साथ वादाखिलाफी न की जाए। नहीं तो अब इसके लिए आरपार की लड़ाई के लिए संगठन तैयार है। इस मौके पर मिथिलेश मिश्रा, गनपत, केदार, मनोज, दीपचंद मौर्य, नंदलाल, रजनीश, रामाश्रय, पन्नालाल, जयप्रकाश, गोविंदा, पप्पू राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें