फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 12460 सहायक अध्यापक भर्ती चयन प्रक्रिया के चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। चयनित शिक्षकों ने बताया कि 15 दिसंबर 2016 को 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस भर्ती में 24 जिलों में रिक्तियां शून्य थी, जिसके चलते इन 24 जिलों के प्रशिक्षुओं को रिक्तियों वाले 51 जिलों में आवेदन की छूट मिली थी। मुख्यमंत्री ने इस चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिस पर चयन सूची भी जारी कर दी गई। इसी बीच लखनऊ खंडपीठ ने 19 मई 2018 को बाहरी जिले से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के पदों को सुरक्षित रखते हुए उनके नियुक्ति पत्र वितरण पर रोक लगा दी। न्यायालय ने कहा कि यदि नियोक्त या शासन चाहे तो कोर्ट के अनुमति लेकर दूसरे जनपद के अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र वितरित कर सकता है। इसके बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग बाहरी जिले के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं जारी कर रहे है। अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेज कर नियुक्ति पत्र जारी किये जाने की मांग किया। पत्रक देने वालों में गौतम कुमार राव, सूर्यनाथ यादव, संदीप यादव, अरूण कुमार, सर्वेश चौबे, ओमकार वर्मा, रामकृष्ण यादव, प्रवीण कुमार, सौरभ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें