फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय कराते चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कराते एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ के द्वारा दो दिवसीय मंडल स्तरीय अंतर विद्यालयी कराते चैंपियनशिप का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को किया गया। जिसमें आजमगढ़ मंडल के तीनों जिले के 16 विद्यालयों के 305 खिलाडिय़ों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आयोजक सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक सेनानायक भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस रविकांत श्रीवास्तव ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर फाइट शुरु कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में जीडी ग्लोबल स्कूल आजमगढ़, टाइनी टॉट्स स्कूल, सनबीम स्कूल, ज्योति निकेतन स्कूल, अमृत मेमोरियल स्कूल मोहम्मदाबाद मऊ, सनबीम स्कूल मऊ, सनबीम स्कूल बलिया, सेंट जोसफ स्कूल लालगंज, न्यू कैम्ब्रिज हायर सेकंडरी स्कूल फूलपुर , वीएम चिल्ड्रेन बिंद्रा बाजार, हुदा मिल्ली स्कूल, रशाद मोराल स्कूल, एएसबीएम कराते सेंटर, सेंट जेवियर्स स्कूल, चिल्ड्रेन कॉलेज के खिलाड़ी शामिल रहें। सब जूनियर में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों मे रितिका यादव, उम्मेहानी इप्शिता सिंह, अलीशा शाहिद, निर्जला कुमारी, सिद्धि सिंह, सीखा गौतम, मयंक सिंह, अरुण यादव, शुभांशु मौर्या, कार्तिक ठठेर, अंकित जायसवाल, अर्पिता सिंह, हिमांशु यादव, दिव्यांश मौर्या, अनुराग कुमार, मोहित अग्रवाल शामिल रहें। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 11 मई को कैडेट जूनियर और सीनियर वर्ग की फाइट का आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सहजानन्द राय, उपाध्यक्ष पारितोष राय, नितिन गौरव, गणेश कुमार गोंड, दिनेश चौहान, ज्ञानेन्द्र चौहान, विकास सिंह, शिवम तिवारी, शुभम पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, विनय प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
जांच को प्रभावित करने का आरोप
आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के निवासी पिंकू सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नरवे शिक्षा क्षेत्र मार्टिनगंज में महिला शिक्षा मित्र सुधा सिंह के साथ छेडख़ानी, मारपीट और शासकीय धन के गबन के प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा जांच कराए जाने के दिए गए आदेश को खंड शिक्षाधिकारी मार्टिनगंज की मिलीभगत से प्रभावित किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मंडलायुक्त को मामले की जांच कराए जाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें