अंबारी। दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन पर टोकन व्यस्था गुरुवार से समाप्त हो गई। अब सभी ट्रेनें बगैर टोकन के आधुनिक व्यवस्था के तहत चलेंगी। दीदारगंज स्टेशन की तीनों लाइन के कलर लाइट सिग्नल व्यवस्था से अब सभी ट्रेने धड़धड़ाती हुई और तेज रफ्तार से दौडेंगी ।
दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनों को अब तक पुरानी व्यवस्था के तहत चलाया जाती रहा है। गुरुवार से तीनों लाइन पर सभी ट्रेनों को आधुनिक व्यवस्था कलर लाइट सिग्नलिंग एवं टोकन लेस सिस्टम के तहत हरी, पीली, लाल सिग्नल के माध्यम से चलाया जाएगा। अब ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी । इस अवसर पर सीनियर सेक्सन इंजीनियर शत्रुघ्न प्रसाद, कमलेश श्रीवास्तव, रविकांत, यातायात निरीक्षक अरुण कुमार,विनोद, एसईपी सिग्नल सतेंद्र कुमार मौर्य, जेई बीके राय, स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
योग शिविर के लिए निकली जनजागरण यात्रा
आजमगढ़। शहर के आईटीआई मैदान में आगामी 16 मई से होने वाले योग गुरू रामदेव के तीन दिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर की तैयारी तेज हो गई है। जिसके तहत गुरूवार को भारत स्वाभिमान के प्रांतीय प्रभारी सुरेन्द्र, प्रांतीय मीडिया प्रभारी ओम सांकृत्यायन और इंद्रभान के नेतृत्व में पहाड़पुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला से जन जागरण यात्रा निकाली गई। जो शहर के तकिया, कोट, दलालघाट, पुरानी कोतवाली, चौक, सब्जी मंडी होते हुए पुन: श्रीकृष्ण गौशाला में आकर समाप्त हो गई। इस मौके पर मुख्य आयोजक डा. आरबी त्रिपाठी, रामअवतार, सुदामा, अरूण, लौटू, विंदू, इंद्रभान, शैलेश, इंजी. रामनयन शर्मा आदि उपस्थित थे।