फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और समाज के प्रति दायित्वों को समझे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने छात्रों को रासेयो के महत्व के बारे में बताया। प्राचार्या डा. मधुबाला राय ने कहा कि देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को छात्र भली भांति समझे और समाज की कमियों को दूर करने में सकारात्मक भूमिका अदा करें। डा. प्रवेश सिंह ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रहित की भावनाओं को प्रेरित करना है। कोषाध्यक्ष डॉ. ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी ने कहाकि शिविर के आयोजन से छात्र-छात्राएं अनुशासित होते हैं। बालवर ग्रामीण जूनियर हाईस्कूल में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्राम करनपुर में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ाएं रासेयो की सीख
मेंहनगर। शिक्षा क्षेत्र तरवां के भगवानपुर स्थित श्री नान्हु यादव बालिका महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि शंकर यादव ने छात्राओं द्धारा किए गए पौधरोपण के महत्व को समझाते हुए बताया कि ओजोन परत में बढ़ रहे होल से जहां विश्व में प्रदूषण और तापमान का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा किया गया पौधरोपण पर्यावरणीय संतुलन के लिए अति महत्वपूर्ण और अनुकरणीय है। उन्होंने रोसेयो शिविर में मिले ज्ञान और शिक्षा के साथ अनुभव को अपने निजी जीवन के साथ समाज और राष्ट्र के सर्वांगिण विकास में लगाने का आह्वान छात्राओं से किया। इस मौके पर मीरा यादव, सुनिता सिंह, वंदना दुबे, बबिता, नीलम, लालू, जिला पंचायत सदस्य राम कुंवर आदि उपस्थित थे। ब्यूरो

स्वच्छता अभियान के साथ ही किया पौधरोपण
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल पीजी कालेज में शनिवार को बीएड विभागाध्यक्ष डा. निशात परवीन की अध्यक्षता में स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण किया गया। स्काउट गाइड कार्यक्रम में बीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई किए जाने के साथ पौधरोपण किया। विभागाध्यक्ष ने कहा कि हर इंसान को अपने जीवन में एक पौधा जरुर लगाना चाहिए। डा.अफजाल अहमद और डा. आसिफ कमाल ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा. जियाउल हसन, डा. जावेद अहमद, आजाद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, शिब्ली पीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में शनिवार को वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में हो रही कटाई से पर्यावरण पर होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। स्वयं सेविकाओं और स्वयं सेवकों ने अपने घर के आस-पास पौधे रोपण कर उनकी देखभाल किए जाने को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. एसजेड अली और डा. शफकत अलाउद्दीन सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, प्रोफेसर और प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें