फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरपुर में बनेगा फूड पार्क, सांसद ने मांगी 50 एकड़ जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज से भाजपा सांसद नीलम सोनकर न जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मोहम्मदपुर ब्लाक के गंभीरपुर में फूड पार्क के निर्माण के लिए 50 एकड़ जमीन मांगी है। पत्र के माध्यम से बताया है कि मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात हो चुकी है। जमीन उपलब्ध होने पर प्रदेश सरकार से अनुमति मिल जाएगी। जिलाधिकारी ने जमीन के तलाश के लिए आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मार्टीनगंज के खड़सहन कला में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव भेजने के बाद सांसद नीलम सोनकर मोहम्मदपुर ब्लाक के गंभीरपुर में फूड पार्क के लिए प्रशासन से 50 एकड़ जमीन की मांग की है। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि फूड पार्क बनाने के संबंध में उनकी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो चुकी है। यदि प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध करा दिया जाए तो प्रदेश सरकार से इसकी सहमति मिल जाएगी। प्रशासन की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
0000000000000
लगेगा उद्योग, बढ़ेगे रोजगार के अवसर
आजमगढ़। सांसद नीलम सोनकर ने बताया कि 50 एकड़ के फूड पार्क में पौध लेकर उत्पाद तैयार करने की सुविधा होगी। उससे जनपद में जहां एक उद्योग स्थापित होगा वहीं कई लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। डिमांड के आधार पर समान तैयार किया जाएगा और इसकी सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें