सगड़ी। तहसीलदार सगड़ी मनोज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को श्रावस्ती माडल के तहत क्षेत्र के चगईपुर गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हडक़ंप मचा रहा।
तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि चगईपुर गांव के मोती, निर्मल, लालसा गांव में घुर गड्ढा और सऊरहन की जमीन पर अवैध कब्जा करके फसल बोए थे। पूर्व में तहसील प्रशासन उक्त जमीन के कब्जा हटाने पहुंचती तो गांव की महिलाएं इसका विरोध करने लगती। महिलाओं की संख्या अधिक होने की वजह से लाचार राजस्वकर्मी वापस लौट आते थे। इन बातों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को तहसीलदार काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर पहुंचे और अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया।