फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार रंग महोत्सव में आजमगढ़ अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिहार के मुंगेर जिले में आयोजित नाट्य एवं नृत्य रंग महोत्सव में राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान उप्र के कलाकारों ने प्रतिभाग कर प्रथम स्थान हासिल किया। महोत्सव में उत्तर प्रदेश से प्रतिभाग कर रहे राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान को माडर्न डांस में प्रथम स्थान मिला। वहीं, संस्थान में लिटिल डांस मास्टर के नाम से प्रसिद्ध भूपेन्द्र चौहान ने भी स्पेशल परफारमेंस का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

जनपद का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागी आशीष पाण्डेय, नागार्जुन, पंकज यादव, सचिन चौहान, सूरज, कीर्तिवर्धन, देवेन्द्र, सुमित का संस्था सचिव संतोष श्रीवास्तव ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंगेर बिहार में आयोजित रंग महोत्सव में आजमगढ़ का डंका बजाने पर मुझे अपार खुशी हो रही है। जनपद के कलाकार अन्य प्रांतों में जाकर जनपद की सांस्कृतिक धरोहर को एक नया आयाम दे रहे हैं। महोत्सव में आगरा, जमशेदपुर, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मणिपुर, मेघालय, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, आसाम, गुजरात व राजस्थान से लगभग 65 टीमों ने हिस्सा लिया। स्वागत करने वालों में राजेन्द्र प्रसाद यादव प्रबन्धक, संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, नीलिमा श्रीवास्तव, शरद गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, सोनू यादव आदि लोगों ने स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें