जहानागंज। स्थानीय ब्लाक कार्यालय के सामने सोमवार की रात से शुरू हुई बरसात के चलते जलजमाव हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के अनिल, पिंटू, मनोज सिंह, डबलू, अशोक, राजेश आदि का कहना है कि इस रोड पर वैसे भी सामान्य दिनों में नाली का पानी बहता रहता है। सोमवार की रात से मंगलवार को दिन तक रूक-रूक कर हुई बरसात से जलजमाव हो गया है। लोगों ने ब्लाक परिसर के सामने ही जल जमाव से मुक्ति दिलाने की मांग किया है। वहीं खंड विकास अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि स्थिति देख कर काफी बुरा लग रहा है, जल्द ही इस दुर्व्यवस्था को ठीक कराउंगा।