आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष शैलेश राय की अध्यक्षता में भंवरनाथ स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा एक माह का एनपीएस सरकारी अंशदान शिक्षक और कर्मचारियों के खाते में अभी तक भेजा गया, इसके बाद शेष अंशदान आज तक खाते में नहीं भेजा गया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से खाते में अंशदान भेजे जाने की मांग की है।
मंडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्र और उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि अंशदान की शेष धनराशि अभी तक खाते में नहीं भेजा जाना गंभीर मामला है। नेताद्वय ने परीक्षा निर्धारण में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन परीक्षा केंद्र को जाचोपरांत अच्छा मार्क दिया गया था, उनको परीक्षा केंद्र से वंचित कर दिया गया। उन्होंने मामले को विधान परिषद में उठाए जाने की बात कही। बैठक में केदारनाथ सिंह, कमलाकांत सिंह, सभाजीत सिंह, दिनेश सिंह, साकेत चतुर्वेदी, सुनील राय, बालकेश दुबे, बलवंत श्रीवास्तव, जीतलाल, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।