फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से पुल निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम कोल ककरहटा के ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और ककरहटा के तमसा नदी पर पुल निर्माण की मांग किया। ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व जब प्रदेश में सपा सरकार थी उसी समय ग्राम कोल ककरहटा के तमसा नदी पर आठ करोड़ की लागत से पुल निर्माण कराए जाने की घोषणा हुई थी। जिसके बाद ग्रामीणों को रोजगार की नई आस जगी थी लेकिन पुल निर्माण की घोषणा के लगभग दो वर्ष बीत गए लेकिन आज तक पुल का निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और पुल निर्माण की मांग किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामचंद्र गौतम, आनंद राव, चंदन भारती, देवेद्र कुमार, रामा राव, राजेश यादव, विनय कुमार, मंतराज सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें