बूढनपुर । कप्तानगंज थाना पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुना। साथ ही निस्तारण का निर्देश दिया।
समाधान दिवस के अवसर पर एडीएम के समक्ष कुल सात प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुआ। जिसमें छह मामले राजस्व से और एक पुलिस से जुड़ा था। एडीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया। इस अवसर पर सीओ बूढनपुर श्यामनरायण, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ज्ञानेश्र मिश्रा के अलावा राजस्वकर्मी मौजूद रहे।