फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की नब्ज टटोलने आज आएंगे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास की नब्ज टटोलने जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार प्रथम 22 सितंबर फिर जिले में पहुंचेंगे। दोपहर ढाई बजे बूढ़नपुर तहसील पहुंचेंगे। इस दौरान वे चार बजे तक बूढ़नपुर तहसील का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वहां से प्रमुख सचिव ऊर्जा शाम पांच बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करेंगे। दौरे के मद्देनजर सभी विभागों के अधिकारी पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव 23 सितंबर को सुबह नौ बजे से दस बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10.00 बजे से 11.00 बजे तक शहर के निकट किसी थाने का निरीक्षण करेंगे। पूर्वाह्न 11.00 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक 50 लाख से ऊपर के निर्माणाधीन दो परियोजनाओं का पाइप पेयजल योजना सहित का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस आएंगे। दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक बिलरियागंज ब्लाक के गदनपुर हिच्छनपट्टी का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें