निजामाबाद। ब्लैक पॉटरी उद्योग से जुड़े राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति शुक्रवार को वाराणसी के लालपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कलाकृृतियां दिखाएंगे। साथ ही वह अपनी कला की बारीकियां भी बताएंगे।
निजामाबाद का ब्लैक पॉटरी उद्योग देश ही नहीं विदेश में भी प्रसिद्घ है। ब्लैक पॉटरी की बारीकियों को जानने के लिए गैर देशों से लोग भी निजामाबाद पहुंचते हैं। इस कार्य से जुड़े सोहित कुमार प्रजापति को राष्ट्रपति द्वारा उनकी कला के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। लेकिन आज मिट्टी आदि के अभाव में यह उद्योग विलुप्त होने के कगार पर पहुंच रही है। सोहित कुमार प्रधानमंत्री को अपनी कलाकृतियों को दिखाने के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं। सोहित कुमार प्रजापति ने फोन पर बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष के ब्लैक पॉटरी की कला प्रदर्शित करने के लिए वे काफी उत्साहित हैं।