आजमगढ़। गन्ना ढुलाई टेंडर में अनियमितता बरते जाने के विरोध में बुधवार को लाईसेंस धारकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लाइसेंस धारकों ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में महातम सिंह, धर्मकांत यादव, प्रवीण राय, गायत्री राय, कन्हैया यादव, नीरजकांत यादव, प्रदीप यादव, विनोद सिंह, रामदरश यादव आदि ने बताया कि दि किसान सहाकरी चीनी मिल लिमिटेड सठियांव में गन्ना ढुलाई के लिए टेंडर भरा गया था। टेंडर खुलने की तिथि 26 जुलाई 2017 तय थी। लेकिन मुख्य गन्ना अधिकारी एवं जनरल मैनेजर चीनी मिल सठियांव द्वारा निर्धारित तिथि को टेंडर नहीं खोला गया। लाइसेंस धारकों ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की। ताकि पूर्व का टेंडर बहाल हो सके।