आजमगढ़ । अमर उजाला और महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ से शनिवार को नगर के कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में मानसून धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों की गाड़ियों की टेस्ट ड्राइव के साथ उपहार भी हासिल किया।
अंबेडकर पार्क में आयोजित मानसून धमाल में खड़ी महिंद्रा की केयूवी 100 और टीयूवी 300 गाडिय़ों का टेस्ट ड्राइव किया और उपहार हासिल किया। इस दौरान गाड़ियों के खूबियों की लोगों ने सराहना की। बता दें कि महिंद्रा की तरफ से केयूवी 100 पर 53000 और टीयूवी 300 पर 32000 रुपये तक के फायदे और छूट दी जा रही है। यह आयोजन आजमगढ़ के अलावा कानपुर, इलाहाबाद और फैजाबाद में भी करवाया जा रहा है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए कलेक्ट्रेट निवासी बलराम गुप्ता, रैदोपुर मुहल्ला निवासी विजय नरायन यादव, कोल घाट निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमें अमर उजाला से जुड़ने का मौका मिला। साथ ही महिंद्रा की गाड़ियों के संबंध में उनकी खूबियों को जानने का अवसर मिला। इस मौके पर सेल्स मैनेजर संजीव श्रीवास्तव, धीरेंद्र वर्मा, गौतम यादव, सेल्स मास्टर अभिषेक तिवारी, अपकंट्री मैनेजर अशोक सिंह, टीम लीडर अहमद जहीर खान ने लोगों केे गाड़ियों की टेेस्ट ड्राइव देने के साथ ही खूबियों से अवगत कराया।
फोटो संख्या
दीप आटो मोबाइल्स सैयदवारा के जनरलन मैनेजर रमेेश सिंह ने कहा कि अमर उजाला से जुड़कर मानसून धमाल के आयोजन का अनुभव काफी अच्छा रहा। इस तरह के आयोजन से लोगों को गाड़ियों के बारे जानकारी मिलती है और हमें अपने ग्राहकों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है। हमने केयूवी 100 और टीयूवी 300 पर मिलने पर मिलने वाली छूट के बारे में बताया।