फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक बांसगांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर शराब के नशे में बोलेरो चलाने वाले चालक का शनिवार को अतरौलिया थाने की पुलिस ने चालान कर दिया। बोलेरो अभी भी थाने में खड़ी है।
विज्ञापन

मृत श्यामलाल यादव (55) अतरौलिया थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव के निवासी थे। जबकि घायल फूलचंद (54) गदनपुर का रहने वाला है। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे श्यामलाल और फूलचंद यूनियन बैंक बांसगांव के पास खड़े थे। तभी अतरौलिया बाजार की तरफ से आई अनियंत्रित बोलेरो इनके आगे खड़ी बाइक और साइकल में टक्कर मारते हुए इन्हें भी घायल कर दिया। इस घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक भाग रहा था कि कुछ दूर जाने पर बोलेरो दूसरी बाइक पर चढ़कर उसमें फंस गई। बोलेरो फंस जाने के बाद चालक उतरकर भागने लगा। लेकिन वहां खड़ी अतरौलिया थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दी। जहां इलाज के दौरान देर रात को श्यामलाल की मौत हो गई। जबकि फूलचंद का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर पुलिस के हिरासत में लिए गए चालक ने अपना नाम राकेश कुमार बताया। वह अतरौलिया थाना क्षेत्र के टंडवा खानपुर गांव का निवासी है। राकेश ने बताया कि बोलेरो अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दसांव गांव निवासी प्रेमशुक्ला की है। वह बोलेरो का चालक है। राकेश के मुताबिक वह अतरौलिया बाजार में शराब पीया। इसके बाद गाड़ी लेकर घर जा रहा था। अतरौलिया बाजार के बाहर उसकी बोलेरो से एक बाइक में टक्कर लग गई। इस घटना के बाद पकड़े जाने के भय से राकेश गाड़ी तेज भगाने लगा और इन घटनाओं को अंजाम दिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक राकेश का चालान कर दिया गया। गाड़ी पुलिस के कब्जे में है।
------------------------------------
पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत
-चंगईपुर पुल के समीप हुआ हादसा, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर पुल के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बाइक चलाते समय युवक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघईखास गांव निवासी शिवम सिंह (18) पुत्र अजयशेखर सिंह कक्षा 12 का छात्र था। वह शनिवार की सुबह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। जैसे ही चंगईपुर पुल के समीप पहुंचा कि सामने से मुर्गा लादने वाली पिकअप तेज गति से आ रही थी। पिकअप के सामने अचानक बाइक आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा और शिवम की बाइक में टक्कर मार दी। इसमें शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जब तक शिवम को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। शिवम दो भाई और एक बहन में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें