फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमतगढ़ में नामांकन के लिए लगाए गए 20 टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी/ठेकमा (आजमगढ़)। पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार से शुरू हो रहे नामांकन के लिए मंगलवार को विकास खंडों पर सारी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। न्याय पंचायतवार नामांकन के लिए काउंटर बनाए गए हैं। अजमतगढ़ विकास खंड में जहां 20 काउंटर बनाए गए हैं वहीं ठेकमा में 16 काउंटर पर प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

अजमतगढ़ ब्लाक परिसर में पंचायत चुनाव के होने वाले नामांकन के लिए बांस बल्ली लगाकर न्याय पंचायत वार कुल 20 टेबल लगाए गए हैं। अजमतगढ़ ब्लॉक में कुल 20 न्याय पंचायतें हैं। एडीओ पंचायत रामाशीष सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पर्चा दाखिल किया जाएगा। वहीं ठेकमा में नामांकन के लिए 16 काउंटर बनाए गए हैँ। नामांकन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी असर्फीलाल ने बताया कि नामांकन का कार्य सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें