आजमगढ़। शहर के निकलने वाले गंदे पानी को तमसा नदी में गिरने से रोकने को बनाई गई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के 47.53 करोड़ के डीपीआर को स्टेट हाई पावर सेलेक्शन कमेटी ने मंजूरी दे दी है। अब लागत के मूल्यांकन के लिए इसे पीएफएडी में भेजा गया है। वहां से मंजूरी के बाद शासन की ओर से धनराशि जारी की जाएगी और इसका निर्माण जल निगम की ओर से कराया जाएगा। 47.53 करोड़ की डीपीआर में 20.74 किमी सीवर लाइन का विस्तार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नये कनेक्शन और पुरानी 17.72 किमी लंबी लाइन की सफाई को शामिल किया गया है। शहर से निकलने वाला गंदा पानी और कचरा अभी नालों के माध्यम से सीधे तमसा नदी में गिराया जाता है। इससे लोगों की आस्था से जुड़ी नदी जहां प्रदूषित हो रही है वहीं, शहरवासियों को भी विभिन्न धार्मिक पर्वों पर परेशानी का समाना करना पड़ता है। कहने को तो नालों से आने वाले गंदे पानी को डायलूट करने के लिए बलरामपुर में पंपिंग स्टेशन बनाया गया है, लेकिन ये कब चलता है और कब बंद रहता है, इससे इसकी उपयोगिता पर सवाल उठते रहते हैं। शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जिला प्रशासन की ओर से जल निगम को पंपिंग स्टेशन के पास ही और जमीन उपलब्ध कराई गई थी। इस पर जल निगम की ओर से 47.53 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को पिछले दिनों भेजा गया था। इसमें 20.74 किमी नई सीवर लाइन का विस्तार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नये कनेक्शन और पुरानी 17.72 किमी लंबी लाइन की सफाई को शामिल किया गया था। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के 47.53 करोड़ के डीपीआर को स्टेट हाई पावर सेलेक्शन कमेटी ने मंजूरी दे दी है। अब लागत के मूल्यांकन के लिए इसे पीएफएडी में भेजा गया है। वहां से मंजूरी के बाद शासन की ओर से धनराशि जारी की जाएगी और इसका निर्माण जल निगम की ओर से कराया जाएगा।
शासन ने लौटा दिया था 54 करोड़ का प्रस्ताव
आजमगढ़। जल निगम की ओर से पहले एसटीपी के लिए 54 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन ने पिछले दिनों इसे संशोधित करने के लिए निर्देश के साथ वापस कर दिया था। साथ ही इसमें पुरानी सीवर लाइन की सफाई को भी शामिल करने को कहा था।
जारी है 6663 कनेक्शन देने की प्रक्रिया
आजमगढ़। शहर में कहने को तो वर्षों पहले 17.72 किमी की सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन इससे किसी मकान का कनेक्शन नहीं किया गया था। जिला अस्पताल और बलरामपुर में कुछ लोग अनाधिकृत रूप से कनेक्शन कर गंदा पानी सीवर लाइन में गिरा रहे थे। गत वर्ष शासन की ओर से अमृत योजना के तहत जलनिगम को 6663 कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है। लगभग दो हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
स्टेट हाई पावर सेलेक्शन कमेटी ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के 47.53 करोड़ के डीपीआर को मंजूरी दे दी है। अब लागत के मूल्यांकन के लिए इसे पीएफएडी में भेजा गया है। डीपीआर में 20.74 किमी सीवर लाइन का विस्तार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नये कनेक्शन और पुरानी 17.72 किमी लंबी लाइन की सफाई को शामिल किया गया है। शासन से धनराशि जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
एक्सईएम जल निगम