फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्वासा धाम का तीन दिवसीय मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। कार्तिक पूर्णिमा पर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम के पवित्र तमसा मंजूषा तट पर लगने वाला तीन दिवसीय मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले की समाप्ति पर दुकानदार अपने सामान को समेट कर और मेले में पहुंचे श्रद्धालु जब अपने घरों को जाने के लिए बाजार में पहुंचे तो सवारी के इंतजार में उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जनपद के प्रसिद्घ दुर्वासा धाम पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला तीन दिवसीय मेला संपन्न हो गया। शुक्रवार को तमसा मंजूषा तट पर नदी के पवित्र जल में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। स्नान के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की। बहुत से लोग शुक्रवार को ही मेले में खरीदारी कर घर लौट गए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जो रात में मेले का आनंद लेने के लिए वहीं पर रुक गए। पूरी रात मेले का लुत्फ उठाया और शनिवार को घरों को रवाना हो गए। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार मेले के अंतिम दिन घर गृहस्थी किसानी के सामानों की खूब खरीदारी हुई। अंतिम दिन ग्रामीण क्षेत्रों से मेले में भारी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे। भीड़ को देख कर मेला प्रशासन भी सतर्क हो गया। महिलाओं ने जहां चौका, बेलन, सूप, चलनी, तावा चिमटा आदि की खरीदारी की वहीं किसानों ने हाथा, हंशिया, खुरपी, स्टूल, पलंग की सिरई पाटी आदि सामानों की खरीदारी की। बच्चों ने मनोरंजन के साधनों से लुत्फ उठाया। मेला क्षेत्र में बिक रहे गन्ना की लोगों ने खूब खरीदारी की। मेले की समाप्ति पर जब लोग फूलपुर बाजार में पहुंचे तो वहां सवारियों के इंतजार में लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। क्योंकि जो भी सवारी गाड़ी आती वह तुरंत ही भर जाती। जिसके कारण लोग काफी देर तक बाजार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें