आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2018-19 के लिए विभिन्न कुल 23 पदों के लिए 28 जून को होने वाले चुनाव के क्रम में गुरुवार को कुल 32 प्रत्याशियों ने दावा पेश कर दिया। नामांकन पत्रों की हुई जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।
गुरुवार को प्रात: आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई, जो दो बजे समाप्त हुई। इसके बाद तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाये गए। नामांकन पत्रों की वापसी 22 जून को होगी। चुनाव अधिकारी दयाशंकर यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जफर इकबाल, बलिराम यादव, सूर्यभान सिंह, मंत्री पद पर जय प्रकाश यादव, दिग्विजय सिंह, दीपक कुमार श्रीवास्तव, पतिराम प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कैलाश नाथ मिश्र, मोहित राम, रामजन्म चर्तुवेदी, दो मध्यम उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार मिश्र, रामशब्द राम, कनिष्ट उपाध्यक्ष के एक पद के लिए सुनील कुमार, सह मंत्री प्रशासन पद पर संजय द्विवेदी, ज्ञानेद्र प्रकाश मिश्र, सह मंत्री प्रकाशन पद के लिए अशोक, सह मंत्री पुस्तकलाय पद पर महेंद्र राम, कोषाध्यक्ष पद पर बालकृष्ण यादव, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर चंद्र प्रकाश राय, प्रेम सागर राय, रवि कुमार दुबे, सत्य प्रकाश चर्तुवेदी, श्यामजीत यादव, शमशाद अहमद, शिवशंकर, छह सदस्यीय कनिष्ट कार्यकारिणी पद के लिए पंकज कुमार, प्रेमशरण पांडेय, बिकानु पटेल, रमेश चंद्र यादव, रामअधार यादव, संत विजय यादव आदि ने नामांकन दाखिल किए।