फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से ही बढ़ी रही परीक्षार्थियों की धड़कने

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड का रिजल्ट रविवार को दिन में घोषित हुआ। इसके पूर्व सुबह से ही परीक्षार्थियों के दिलों की धड़कन बढ़ी हुई थी। जैसे-जैसे परिणाम घोषित होने का समय निकट आ रहा था, वैसे-वैसे परीक्षार्थियों के मांथे पर चिंता की लकीरे बढ़ती जा रही थी। साढ़े बारह बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट इंटरनेट पर आना शुरू हुआ और परीक्षार्थी कंप्यूटर और मोबाइल पर परीक्षा परिणाम देखने में जुट गये। इंटरमीडिएट का परिणाम कोई बहुत अच्छा नहीं था, मात्र 58.80 प्रतिशत परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुए थे। जिसके चलते रिजल्ट आने के बाद इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। पास हुए परीक्षार्थी जहां जश्न मनाने में जुट गये तो वहीं फेल हुए छात्र घरों में जा कर दुबक गये। इंटरमीडिएट के परिणाम देख कर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की चिंता और बढ़ गई थी। लगभग डेढ़ बजे हाईस्कूल का परिणाम आना शुरू हुआ जो इंटरमीडिएट से काफी बेहतर रहा। हाईस्कूल में 69.29 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। घंटो मोबाइल और कंप्यूटर पर रिजल्ट देखने में परीक्षार्थी और उनके परिजन जुटे रहे। इसके बाद पास हुए छात्रों के घरो में खुशियां मनायी जानी लगी। परीक्षार्थियों ने मंदिरों में पहुंच कर दर्शन-पूजन किया और फिर एक दूसरे को मिठाईयां खिला कर जश्न मनाया। देर शाम तक उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों के जश्न का दौर चल रहा था।
विज्ञापन


साइबर कैफे के बजाय मोबाइल पर ही जुटे रहे परीक्षार्थी
आजमगढ़। हर हाथ में एनराएड मोबाइल आ जाने के बाद अब परीक्षा परिणाम देखने के लिए साइबर कैफे पर कहीं भी भीड़ नहीं दिखायी दी। सभी ने अपने-अपने मोबाइल पर ही अपना परिणाम देखा। परिणाम देखने के बाद भले ही उत्तीर्ण परीक्षार्थी साइबर कैफे पर पहुंच कर अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकलवाया।

दोपहर बाद बढ़ गई मिठाई की बिक्री
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अचानक से मिठाई की दुकानों पर उत्तीर्ण हुए छात्राओं और परिजनों का रेला उमड़ पड़ा। खुद मिठाई खा कर जश्न मनाने के साथ ही पास-पड़ोस में भी मिठाई बांटी गई। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मिठाई की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें