सठियांव चीनी मिल परिसर में बने डिस्टीलरी प्लांट का लोकार्पण करने के लिए चार जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस बार मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर चीनी मिल परिसर में बने मंच के पूरब तरफ हैलीपैड पर उतरेगा। इसके लिए निर्माण तेजी से किया जा रहा है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के जेई अशोक यादव अपनी टीम के साथ उसके निर्माण में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि हैलीपैड 26 फीट लंबा और 26 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। मानक और गुणवत्ता की अनदेखी न होने पाए इसलिए कार्यस्थल पर स्वंय मौजूद हूं। इसके साथ मंच के सामने लगने वाले टेंट की लंबाई चौड़ाई नापने के बाद ठेकेदार द्वारा नक्शा नजरी तैयार किया जा रहा है तो दूसरी ओर मिल परिसर में पहले से बने मंच को नया रूप देने की दिशा में नए सिरे से उसकी मरम्मत और रंगाई पुताई का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मिल प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ डिस्टिलरी प्लांट की साफ-सफाई और उसके कल पुर्जों की मरम्मत आदि का कार्य किया जा रहा है। ताकि आगामी चार जनवरी को डिस्टिलरी प्लांट के उदघाटन में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो सके।