तहसील क्षेत्र के मदरसा माजिदा निस्वां अरबी कॉलेज चुनुगपार जीयनपुर में शनिवार को जश्ने गौसुलवारा अदब के साथ मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नातेपाक पेश कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य मौलाना गुलाम यजदानी मिस्बाही ने कहा कि बड़े पीर जन्मजात वली थे। इसके बाद भी ज्ञान अर्जित करने के लिए मदरसा गए। उनकी सोच थी कि शिक्षा एक व्यक्ति के लिए उतनी ही जरूरत है जितना कि भोजन है। प्रबंधक गुलाम रब्बानी रिजवी ने कहा कि दीनी तालीम के साथ.साथ माडर्न शिक्षा अर्जित करनी चाहिए। सना परवीन, फातिमा इजहार, सहिला बानो, अंबिया, सायरा बानो, नूर फातमा ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर हाजी अनवारुउल हक, मोहम्मद मुमताज, गुलाम गौस, गुलाम नबी, इफ्तेखारअहमद, हाजी अख्तर, निसार अहमद आदि लोग मौजूद थे।