फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के गुप्तांग में घोंपा चाकू, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली के दिन गुरुवार को गंभीरपुर थाना क्षेत्र में तीन मनबढ़ों ने वृद्धा के साथ बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू घोंप दिया। पीड़िता क ो मेडिकल और इलाज कराने के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घटना की शिकायत करने पहुंचे पीड़ितों को डांटकर थाने से भगा दिया। ।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी दफ्तर में अपनी फरियाद करने आए वृद्धा के पुत्र ने बताया कि उसकी 70 वर्षीय मां 19 अक्तूबर दीपावली के दिन गांव में सामान लेने जा रही थी। रास्ते में सुनसान माहौल पाकर गांव के तीन मनबढ़ों से उसे पकड़ लिया। उनके साथ बलात्कार का प्रयास करते हुए उन्हें एकांत में ले जाने लगे। महिला ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसे पीटकर घायल कर दिया और गुप्तांग में चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने उसे सरायमीर कस्बे में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बाद में पीएचसी मोहम्मदपुर और वहां से जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। जिला अस्पताल के डाक्टर वृद्धा की तबियत और उसके साथ हुए हादसे को देखते हुए एसआईसी को बताया। सच का पता चलने पर एसआईसी डा. जीएल केसरवानी ने वृद्धा को मेडिकल मुआयना और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वृद्धा के बेटे ने बताया कि घटना के संबंध में गंभीरपुर थाने में तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसे डांटकर थाने से भगा दिया। ऐसे में वह न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहु़ंचा है लेकिन अभी तक यहां कोई भी अधिकारी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें