फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा केंद्र से करें बिल का भुगतान, नहीं लगेगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अब बिजली बिल जमा करने के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। विभाग ने ई-बिल से बिल जमा करने की व्यवस्था कर दी है। जन सुविधा केंद्रों से इस ई-बिल के माध्यम से बिल का भुगतान करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन

विद्युत कार्यालयों पर प्रतिदिन विद्युत बिल जमा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगती है और कई घंटे भी बर्बाद होते हैं। कभी-कभी बाबू के न रहने के कारण बिल का भुगतान नहीं हो पता है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने ई-बिल योजना शुरू की है। जिसके माध्यम से बिल का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए उसे अपने नजदीकी साइबर कैफे या जन सुविधा केंद्र पर जाना होगा। जहां से वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर ई-बिल से बिल का भुगतान कर सकता है। साइबर कैफे से बिल का भुगतान करने पर नेट प्रयोग का भुगतान करना होगा, लेकिन जन सुविधा केंद्र से बकाए का भुगतान करने पर कोई अलग से शुल्क नहीं लगेगा। जन सुविधा केंद्र संचालक द्वारा पैसा लेने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

-----
अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने कहा कि ग्राहकों की समस्या को देखते हुए ई-बिल की सुविधा शुरू की गई है। साथ ही सरकार की मंशा कैशलेस करने की है। इस सुविधा का लाभ कोई विद्युत उपभोक्ता जन सुविधा केंद्र के माध्यम से ले सकता है। जहां से यह सुविधा लेने पर उसे किसी प्रकार का अलग से शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन


जनसुविधा संचालक उलझन में
वहीं अभी जनसुविधा संचालकों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस प्रकार इस कार्य को करें। उनका कहना है कि एक माह में तीन ट्रांजेक्शन के बाद 50 रुपये और 18 प्रतिशत सर्विस चार्ज लग जाता है। वहीं ऑनलाइन वालेट से पेमेंट करने पर दो प्रतिशत सर्विस चार्ज लगता है। इससे अधिक जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को भी नहीं है, क्योंकि वह पूछने पर कुछ नहीं बता पाते हैं।

मात्र तीन से चार प्रतिशत ही करते हैं उपयोग
आजमगढ़। अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 386000 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें से तीन से चार फीसदी उपभोक्ता ही ई-बिल के माध्यम से बकाया का भुगतान करते हैं। जिसमें शहरी क्षेत्र में इस सुविधा का इश्तेमाल करने वाले ज्यादा हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कम लोग इसका लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें