फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में 50 मातृत्व शक्तियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंडित दीन दयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से नेहरू हाल में बुधवार को मातृत्व सम्मान सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका डा. संचिता बनर्जी ने कहा कि इस मातृत्व सेवा सम्मान समारोह में कुल 50 मातृ शक्तियों, चिकित्सक व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता को सिल्वर क्वाइन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी प्रोजेक्टकर के माध्यम से दी गई। मुख्य अतिथि दीन दयाल नगर की विधायक साधना सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाजपा में ही है और पार्टी महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसमें बड़े स्तर पर महिलाएं लाभांवित हो रही हैं। विधायक फूलपुर अरूणकांत यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील है। सुमन सिंह ने कहा कि महिलाओं का उत्थान भाजपा की प्राथमिकता है। समारोह में माला द्विवेदी, इंदिरा देवी जायसवाल, डा. शिखा सिंह, डा. विभा त्रिपाठी, रेखा अग्रवाल, वंदना सिंह, पूनम सिंह, मेनका श्रीवास्तव, संगीता तिवारी, माधुरी बनर्जी, बबिता जसरासरिया, आशा, निर्मला, अनीता खंडेलिया, मिथिलेश पांडेय आदि मातृत्व शक्तियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नीलम सर्राफ व संचालन डा. रोली सिंह ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, प्रांतीय संयोजिका दुर्गेश नंदनी, रेखा श्रीवास्तव, अनीता सिंह, नीलम, माधुरी बनर्जी, सविता सोनकर, सुधा अग्रवाल, सुधा उपाध्याय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन



योजनाओं की दी जानकारी
आजमगढ़(ब्यूरो)। डीएवी इंटर कालेज परिसर में सूचना विभाग की ओर से आयोजित पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के लगा तीन दिवसीय अंत्योदय मेला/प्रदर्शनी गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं के बारें में लोगों को जानकारी दी गई। वहीं प्रतिभा निकेतन, जीजीआईसी स्कूल के छात्र/छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी क्रम में सामान्य ज्ञान तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल मुन्ना लाल यादव एंड पार्टी तथा शीला अभोरिक बिरहा पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें