फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ होने पर लाक हो जाएगी ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम और वीवी पैट की मीडिया कर्मियों को जानकारी देने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने ईवीएम को लेकर व्याप्त भ्रांतियों और इसमें दी गई सुविधाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मतदान के दौरान लगने वाली तीनों मशीनें एक दूसरे को डिजिटल सिग्नेचर से पहचानती हैं। अगर इसमें कोई दूसरी मशीन जुड़ी तो यह एरर बताएगी। जब तीनों मशीनें ऑन होंगी तभी ये कार्य करेगा। अगर मशीन में कोई खराबी होती है तो उस खराबी को ये स्क्रीन पर इंगित करेगी। अगर मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई तो यह लॉक हो जाएगी जिसे फिर कंपनी में ले जाकर ही खोला जा सकेगा। इस मशीन की तीन स्तरों पर चेकिंग की जाती है। पहले स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इंजीनियर चेक करते हैं। दूसरे स्तर की चेकिंग नामांकन के बाद प्रत्याशी घोषित होने पर होती है। कैंडिडेट की सेटिंग मशीन में करते समय इंजीनियर के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं। बताया कि जब तक कैंडिडेट का नाम फाइनल नहीं होता तब तक यह पता नहीं होता कि कौन सी मशीन किस विधानसभा में जाएगी। ना ही कौन सी बटन किस प्रत्याशी के सामने होगी। उन्होंने बताया कि समय के साथ ईवीएम में बहुत संशोधन किए गए है। अक्सर ईवीएम हैक की शिकायतों पर जब आयोग ने राजनीतिक दलों को चैलेंज किया तो सिर्फ दो दलों को छोड़कर कोई भी चैलेंज लेने नहीं पहुंचा। ईवीएम में हैक की संभावना नगण्य है। मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने बताया कि अगर कोई एजेंट या व्यक्ति मतदान के दौरान गलत वोट पड़ने की शिकायत करता है तो तत्काल मतदान को रोककर वोट की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अगर शिकायत सही मिली तो मतदान को रोक दिया जाएगा। अगर शिकायत गलत मिली तो शिकायतकर्ता को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें