फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज की खोज में लगाई गई जलकल की सात टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र में फैले पीलिया पर अब तक कंट्रोल नहीं पाया जा सका है। शुक्रवार को नपा प्रशासन ने जलकल विभाग की सात टीम पाइप लाइन में लीकेज खोजने में लगा दी है। इसके साथ ही खुले में बिकने वाले खाद्य सामग्रियों पर भी रोक लगाने की कवायद जोरो पर चल रही है। नपा प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा पीलिया महामारी पर कंट्रोल की कवायद में जुटी नजर आई। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी द्वारा मुबारकपुर में एक सप्ताह से फैले पीलिया महामारी की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं जाने के बाद से नपा प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से हरकत में आ गया है। नपा प्रशासन ने गुरुवार से प्रभावित क्षेत्र में जहां टैंकर लगा कर शुद्ध व क्लोरीन युक्त पानी की सप्लाई शुरू किया तो वहीं पाइप लाइन में लीकेज की तलाश के लिए शुक्रवार से जलकल विभाग की सात टीम लगा दी गई है। यह टीम संभावित लीकेज के स्थानों पर खुदाई कर जांच पड़ताल में जुटे हुए है। दर्जन भर से अधिक स्थानों पर टीम ने खुदाई कर पाइप लाइन चेक किया। इसके साथ ही जिस भी व्यक्ति का कनेक्शन नाली के बीच से गया हुआ है, उसे टीम काट दे रही है और नये सिरे से प्लास्टिक की पाइप लगा कर कनेक्शन करने का निर्देश दे रही है। इसके साथ ही खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थो पर भी लगाम लगाने की कवायद चल रही है। सभासद अरशद जमाल व जावेद अहमद ने मिलावटी पदार्थो से बने खाद्य पदार्थो की बिक्री पर भी रोक लगाने की मांग किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र के कैंप लगा कर दवाओं का वितरण किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सी यादव ने बताया कि शुक्रवार को कोई नया मरीज तो नहीं मिला। इसके बाद भी कैंप लगा कर क्लोरीन व लीव 52 की गोली का वितरण लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मांसाहारी भोजन न करने की हुई अपील
मुबारकपुर। कस्बे में फैले पीलिया के प्रकोप पर लगाम लगाने की कवायद के क्रम में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों पर भी स्वास्थ्य विभाग ने अपील करवाई। इसके तहत दुषित पानी का इस्तेमाल न करें और शुद्ध व क्लोरीन युक्त पानी पीने की अपील की गई। इसके साथ ही भोजन में मांसाहारी चीजो के इस्तेमाल पर पीलिया के खात्मे तक प्रतिबंध लगाने का भी अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें