फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा समरसता भोज का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के धनछुला स्थित बाबू कृष्ण मुरारी सिंह स्मृति न्यास की ओर से आरकेएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को समरसता भोज का आयोजन किया गया है। संस्थान के प्रबंधक एवं भाजपा नेता खड़ग बहादुर सिंह ने बताया कि आयोजन के पीछे का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विषमता है। रूढ़िवादिता को तोड़ने के प्रयास में समरसता भोज की परिकल्पना की गई है। लगभग पांच हजार कंबल और इतने ही बर्तन वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। संस्था गरीब , पिछड़े और अभावग्रस्त लोगों के लिए समर्पित है। फिलहाल में हमारी संस्था की तरफ से छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को शिक्षित किया जा रहा है। आर्थिक रूप से विपन्न बच्चों की फीस और ड्रेस भी दी जा रही है। संस्था कोल ,भील ,डोम , मुसहर और बाल्मीकि लोगों को पढ़ाने के लिए काम करने की दिशा में अग्रसर है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील बंसल प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा, मुकेश प्रांत प्रचारक, रत्नाकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री, उपेंद्र शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ. धर्मेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष, अमीरचंद संस्कार भारती, लखमेंदर खुराना चेयरमैन इस्कान शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें