फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच प्रभावित करने पर बुनकरों ने दी अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बुनकर समितियों की चल रही जांच तो लेकर समिति संचालक और बुनकर आमने सामने आ गए। जांच समिति में बदलाव की अफवाहों के बीच शुक्रवार को कमिश्नर से मिलने पहुंचे बनकरों ने जांच प्रभावित होने पर अनशन की चेतावनी दी है। कमिश्नर ने कहां उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। वहीं, जिलाधिकारी और सीडीओ ने टीम में कोई बदलाव से इंकार किया है।
विज्ञापन

बुनकरों के नाम पर आई धनराशि के गबन की शिकायत पर हुई जांच में 11 बुनकर समितियों से 1.40 करोड़ की रिकवरी और विधिक कार्रवाई की संतुति होने के बाद शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सीबी सिंह ने 11 समितियों पर कार्रवाई और अन्य समितियों की जांच के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया था। टीम अपना कार्य कर ही रही थी कि आरोपियों समितियों की ओर से मुख्यमंत्री से आनलाइन शिकायत की गई कि उनका शोषण हो रहा है। शासन से ये शिकायत मार्क होकर कमिश्नर के पास आ गई। इस बीच ऐसी बाते सामने आने लगी कि इस शिकायत के आधार पर उस जांच कमेटी के अधिकारी सुनील सिंह को जांच से अलग किया जा रहा है, जिन्होंने 11 समितियों का 1.40 करोड़ का घपला पकड़ा था और लगभग 250 समितियों में इसी तरह के घपले की बात कही थी। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को बुनकर एकत्र होकर कमिश्नर के पास पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आरोपी समिति संचालकों की ओर से जांच को प्रभावित करने की साजिश रखी जा रही है। ताकि अन्य समितियों की जांच सही से न हो सके। उन्होंने कहा कि पुरानी जांच समिति में कोई बदलाव किया जाता है तो बुनकर कमिश्नरी पर अनशन करन को बाध्य होंगे। इस मौके पर नेहाल हाशिम, खैरुल ब शर, गुफरान अहमद, आमिर फहीम, अरशद आदि मौजूद थे।
000000000
शासन के निर्देश के क्रम में 11 समितियों पर कार्रवाई और अन्य की जांच के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। जांच टीम सही कार्य कर रही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। जरूरत हो तो अन्य लोगों से भी जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबी सिंह, जिलाधिकारी
0000000000
जांच समिति में कोई परिवर्तन की जानकारी मुझे नहीं है। कमिश्नर की ओर से भी मुझे इस बारे में कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
अभिषेक सिंह, सीडीओ
00000000000
बुनकरों की मांग के अनुसार निष्पक्ष जांच कञाई जाएगी। गबन करने वाली समितियों को बख्शा नहीं जाएगा।
के रविंद्र नायक, कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें