फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के खिलाफ पुजारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई न होने से व्यथित पुजारी ने 26 जनवरी को आत्मदाह की चेतावनी दी है। फूलपुर तहसील क्षेत्र के तरकुलहा गांव निवासी पुजारी ने अवैध कब्जे के खिलाफ जिला स्तरीय अधिकारी से लेकर एंटी भू माफिया टास्क फोर्स लखनऊ तक से गुहार लगा चुका है। हर जगह से उसे आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुजारी राधे मोहन का आरोप है कि ग्राम समाज की लगभग 32 एकड़ भूमि पर पूर्व विधायक अबुल कलाम ने अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जे के खिलाफ जिलाधिकारी, एसपी कई बार शिकायत की गई। तहसील दिवस पर भी शिकायती पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई प्रशासन ने नहीं की। पुजारी ने बताया कि तहसील दिवस पर दिए गए शिकायती पत्र को एसडीएम फूलपुर ने संज्ञान में भी लिया था और एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद भी दस दिन से अधिक का समय बीत गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुजारी का कहना है कि यदि 26 जनवरी तक ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की कवायद प्रशासन नहीं शुरू कराता तो झंडा रोहण के वक्त ही वह गांव स्थित हनुमान मंदिर पर आत्मदाह करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें