फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो को प्रतिकूल प्रविष्टि और तहसीलदार को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील का शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी नायब तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। फाइलों के रखरखाव के साथ रजिस्टरों का अवलोकन किया। स्टाक रजिस्टर में पुराने सामानों का जिक्र न करने पर नाराजगी जताई। नायब नजीद को कड़ी फटकार लगाई। जबकि कानूनगो कार्यालय के निरीक्षण के दौरान चुनाव संबंधित कार्य देख रहे रजिस्ट्रार कानूनगो विनोद सिंह से नाम जोड़ने और निकालने संबंधित फार्म मांगने पर कोई प्रपत्र नहीं वे दिखा पाए। कंप्यूटर में इसकी भी एंट्री नहीं की गई थी कि कितने फार्म जमा दिए गए। एडीएम ने विनोद सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। इसी तरह मत्स्य पालन, कृषि भूमि आवंटन और पौधरोपण देखने में रजिस्ट्रार कानूनगो नवीन चंद्र अस्थाना ने पट्टों पर ध्यान नहीं दिया। यहां लक्ष्य पूरा नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। तहसील में बने शौचालय में गंदगी और टंकी से पानी गिरता देख एसडीएम आशाराम यादव को ठीक कराने को कहा। पांच साल के ऊपर के राजस्व मुकदमे न निपटाने पर तहसीलदार मेंहनगर को चेतावनी पत्र देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें