सगड़ी। नगर पंचायत अजमतगढ़ ,जीयनपुर, बिलरियागंज और महाराजगंज के लिए तहसील परिसर में बनाए गए नामांकन कक्ष में गुरुवार को महाराजगंज से एक पर्चा दाखिल हुआ, वहीं, बिलरियागंज से भी एक नामांकन हुआ। अजमतगढ़ और जीयनपुर से एक-एक नांमाकन हुआ।
महाराजगंज से समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए रेनू देवी पत्नी सीताराम ने पर्चा भरा। वहीं, नामांकन से पहले जुलूस निकालकर आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सैकड़ों की संख्या में चारपहिया और दो पहिया वाहन के साथ नामांकन हुआ। जुलूस जिधर से गुजर रहा उधर जाम लग जा रहा था, लेकिन इस तरफ किसी की नजर नहीं पड़ी। बिलरियागंज से निर्दल के रूप में अध्यक्ष पद के लिए राशिद बेग ने नामांकन किया। ब्यूरो